{"_id":"5a904fce4f1c1baa1b8b909c","slug":"171519407054-pithoragarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खलियाटॉप में स्कीइंग प्रशिक्षण का रोमांच जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खलियाटॉप में स्कीइंग प्रशिक्षण का रोमांच जारी
Updated Fri, 23 Feb 2018 11:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुनस्यारी (पिथौरागढ़)। खलियाटॉप में स्कीइंग का प्रशिक्षण जारी है। पंडित नैन सिंह पर्वतारोहण संस्थान की ओर से चलाए जा रहे इस प्रशिक्षण में भाग ले रहे प्रतिभागियों में रोमांच का अनुभव हो रहा है। खलियाटॉप में इस समय न्यूनतम तापमान शून्य से दो डिग्री नीचे चल रहा है। खलियाटॉप में अभी स्कीइंग के लायक पर्याप्त बर्फ मौजूद है।
पर्वतारोहण संस्थान की विशेष कार्याधिकारी रीना कौशल धर्मशक्तू ने बताया कि स्कीइंग का बेसिक कोर्स करने वालों को एडवांस कोर्स के लिए हिमाचल प्रदेश भेजा जाएगा। इस समय देश के विभिन्न हिस्सों से 18 प्रतिभागी स्कीइंग का प्रशिक्षण ले रहे हैं। इस बीच कम बर्फबारी के कारण अब तक बेटुलीधार में स्कीइंग प्रशिक्षण की कोई तैयारी नहीं हो पाई है।
कुमाऊं मंडल विकास निगम अच्छी बर्फबारी के इंतजार में स्कीइंग प्रशिक्षण शुरू नहीं कर पाया। निगम के साहसिक पर्यटन प्रबंधक दिनेश गुरुरानी ने बताया कि यदि मार्च में भी बेटुलीधार में बर्फ गिरी तो स्कीइंग कराई जाएगी।