फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   गौरीहाट में उपभोक्ताओं ने संचार कंपनी का पुतला फूंका

गौरीहाट में उपभोक्ताओं ने संचार कंपनी का पुतला फूंका

Fri, 16 Feb 2018 10:52 PM IST
Updated Fri, 16 Feb 2018 10:52 PM IST
विज्ञापन
गौरीहाट में उपभोक्ताओं ने संचार कंपनी का पुतला फूंका
झूलाघाट (पिथौरागढ़)। नेपाल सीमा से लगे दर्जनों गांवों में पिछले एक महीने से निजी संचार कंपनी के टावरों के काम न करने और इन कंपनियों के किसी अधिकारी के क्षेत्र में न आने से गुस्साए गौरीहाट के लोगों ने निजी संचार कंपनी का पुतला फूंका। चेतावनी दी कि अगर तीन दिन में संचार सेवा बहाल नहीं की गई तो ग्रामीण इन टावरों को हटाने का अभियान शुरू कर देंगे।
विज्ञापन


लोगों का कहना है कि सरकार ने संचार के मामले में इस क्षेत्र की उपेक्षा की है। न तो सरकारी क्षेत्र की कंपनी बीएसएनएल की सेवा लोगों को मिल पा रही है और निजी कंपनियां ही सेवा देने में सफल हो रही हैं। लोगों को सबसे बड़ी कठिनाई रसोईगैस बुक कराने में आ रही है।
विज्ञापन


व्यापार संघ अध्यक्ष पूरन सिंह धारियाल ने कहा भारतीय संचार कंपनियों के काम न करने से यहां के लोगों ने नेपाली कंपनियों के सिम ले रखे हैं। पुतला दहन करने वालों में ललित सोराड़ी, मिलाप सिंह धारियाल, नरेंद्र सिंह धारियाल, खीम सिंह, दिनेश सिंह, मोहन सिंह, शमशेर सिंह आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed