{"_id":"5a62297a4f1c1b8c268b5501","slug":"171516382586-pithoragarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तापमान सुधार, कड़ाके की ठंड में कमी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तापमान सुधार, कड़ाके की ठंड में कमी
Updated Fri, 19 Jan 2018 10:57 PM IST
विज्ञापन
पिथौरागढ़/मुनस्यारी। जिला मुख्यालय में शुक्रवार को तापमान में सुधार आ गया। इससे कड़ाके की ठंड में कमी आई है। जिला मुख्यालय में शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 4.3 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया, जबकि अधिकतम तापमान 21 डिग्री तक पहुंच गया।
मुनस्यारी में भी तापमान में काफी सुधार है। वहां शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 2 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। मौसम विभाग ने संकेत दिया है कि 23 जनवरी को जिले के कुछ हिस्सों में बारिश और बर्फबारी हो सकती है। 21 जनवरी से बादलों की आवाजाही होने लगेगी। बादलों की मौजूदगी के कारण तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की जाएगी।
मौसम विभाग के अनुसार यदि पश्चिमी विक्षोभ सही ढंग से सक्रिय रहा तो अच्छी बारिश भी हो सकती है। इस बीच जिले में सभी स्थानों पर दिन के समय मौसम सुहावना बना रहता है और सुबह, शाम ठंड हो रही है। मौसम विभाग के अनुसार बारिश और ऊंची चोटियों पर बर्फबारी होने के बाद ठंड फिर से बढ़ जाएगी।