{"_id":"5a5f867b4f1c1b7e268b4efe","slug":"171516209787-pithoragarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लांसनायक की रामगंगा के तट पर अंत्येष्टि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लांसनायक की रामगंगा के तट पर अंत्येष्टि
Updated Wed, 17 Jan 2018 10:53 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थल (पिथौरागढ़)। दिल्ली में सेना की इंजीनियरिंग सप्लाई डिपो में तैनात लांसनायक संतोष कुमार का बुधवार को रामगंगा के तट पर अंतिम संस्कार किया गया। उनका निधन 14 जनवरी को दिल्ली में हार्ट अटैक से हो गया। उनकी पत्नी रंजना देवी और बच्चे दिल्ली में ही रहते हैं।
मूल रूप से उपराड़ा मुनौली निवासी संतोष कुमार पुत्र रामलाल का परिवार कुछ वर्ष पहले थल के बलतिर गांव में आकर बस गया था। संतोष का पार्थिव शरीर लेकर यहां पहुंचे इंजीनियरिंग सप्लाई डिपो के डीसी पांडे और किशोर चंद्र ने बताया कि संतोष को 14 जनवरी की सुबह ड्यूटी के दौरान ही दिल का दौरा पड़ा था। उनको सेना अस्पताल दिल्ली ले जाया गया, लेकिन उनको बचाया नहीं जा सका।
उनका बुधवार को रामगंगा घाट पर अंतिम संस्कार किया गया। अंतिम संस्कार के समय बड़ी संख्या में गांव के लोग मौजूद रहे। 45 वर्षीय संतोष कुमार काफी मिलनसार स्वभाव के थे। जब भी वह अवकाश पर घर आते, सभी लोगों से मिलने जाते थे। उनके आकस्मिक निधन से पूरे गांव में शोक की लहर है।