फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   आर्थिक आधार पर आरक्षण की मांग को लेकर प्रदर्शन

आर्थिक आधार पर आरक्षण की मांग को लेकर प्रदर्शन

Mon, 01 Jan 2018 11:34 PM IST
Updated Mon, 01 Jan 2018 11:34 PM IST
विज्ञापन
आर्थिक आधार पर आरक्षण की मांग को लेकर प्रदर्शन

विज्ञापन
पिथौरागढ़। जाति के आधार पर आरक्षण की व्यवस्था को समाप्त कर आर्थिक आधार पर लागू करने की मांग को लेकर रोबिन किसान क्लब के सदस्यों ने सोमवार को प्रदर्शन किया। आर्थिक आधार पर आरक्षण की मांग को लेकर पिछले तीन वर्ष से जागरूकता अभियान चल रहा है। हर महीने की पहली तारीख को प्रदर्शन किया जाता है।

रोबिन किसान क्लब के अध्यक्ष अनिल चंद ने कहा कि सरकार को यह मुद्दा अपने मूल एजेंडे में शामिल करना चाहिए। ताकि देश में जाति के आधार पर बढ़ रही असमानता को दूर किया जा सके। प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री को भेजे ज्ञापन में उन्होंने कहा है कि यदि जाति के आधार पर आरक्षण की व्यवस्था लागू रही तो आने वाले समय में देश के भीतर स्थिति ज्यादा गंभीर हो जाएगी।
विज्ञापन


उन्होंने पलायन रोकने के लिए जमीन की खरीद फरोख्त रोकने की मांग करते हुए कहा है कि विशेष परिस्थिति में 400 से कम आबादी वाले गांवों में जमीन खरीदने का अनुमति दी जाए, सरकारी कर्मचारियों की सेवानिवृत्ति की उम्र 55 वर्ष की जाए और युवाओं के लिए रोजगार के द्वार खोले जाएं, कर्मचारियों, अधिकारियों, नेताओं के बच्चों को अनिवार्य रूप से सरकारी स्कूलों में पढ़ाने का आदेश जारी किया जाएं। निजी स्कूल सिर्फ ग्रामीण अंचलों में ही खोले जाएं। प्रदर्शन में राजेंद्र प्रसाद, कुंडल सिंह, कमान सिंह, जीवन चंद, सूरज सिंह, धीरज बिष्ट, व्यापार संघ अध्यक्ष शमशेर महर, आम आदमी पार्टी के चंद्रप्रकाश पुनेड़ा, छवि वर्मा आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed