{"_id":"5a32b13e4f1c1ba7668ba077","slug":"171513271614-pithoragarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुनाकिटाण वालों को यातायात सुविधा जल्द मिलेगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गुनाकिटाण वालों को यातायात सुविधा जल्द मिलेगी
Updated Thu, 14 Dec 2017 10:50 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गणाईगंगोली (पिथौरागढ़)। मेरा गांव मेरी सड़क योजना से तपोवन से गुनाकिटाण तक डेढ़ किमी सड़क का निर्माण हो गया है। सड़क में अब दूसरे चरण का कार्य किया जा रहा है। जल्द ही गांव के लोगों को यातायात सुविधा का लाभ मिलने लगेगा। सड़क के निरीक्षण के लिए पहुंचे ग्रामीण निर्माण विभाग के मुख्य अभियंता एके पंत ने अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।
विभागीय अधिकारियों ने मुख्य अभियंता को बताया कि डेढ़ साल पहले सड़क का निर्माण कार्य शुरू हुआ था। पहले चरण का 36 लाख रुपये का कार्य पूरा हो गया है। गांव तक सड़क कट चुकी है। दूसरे चरण में 38 लाख रुपये की लागत से स्क्रबर, कॉजवे आदि का निर्माण कराया जा रहा है। चार महीने के भीतर कार्य पूरा हो जाएगा। मुख्य अभियंता ने दूसरे चरण का कार्य भी गुणवत्ता के साथ समय पर कराने के निर्देश दिए।
कहा कि सड़क का कार्य समय पर पूरा हो जाना चाहिए, ताकि जनता को जल्द सड़क सुविधा का लाभ मिल सके। उन्होंने मातहत अधिकारियों को समय-समय पर निर्माण कार्यों का अवलोकन करने के भी निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान अधीक्षण अभियंता भुवन चंद्र पंत, अधिशासी अभियंता नितिन पांडे, अपर सहायक अभियंता लछम सिंह बिष्ट, अनिल भट्ट मौजूद थे।