फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   परिवर्तन संगठन की पहल से हुआ बछड़ों का इलाज

परिवर्तन संगठन की पहल से हुआ बछड़ों का इलाज

Sun, 22 Oct 2017 10:32 PM IST
Updated Sun, 22 Oct 2017 10:32 PM IST
विज्ञापन
परिवर्तन संगठन की पहल से हुआ बछड़ों का इलाज
पिथौरागढ़। धारचूला तहसील के बलुवाकोट में परिवर्तन संगठन की सक्रियता से गंभीर रूप से घायल गाय के दो बछड़ों का जीवन बचाया जा सका।
विज्ञापन


परिवर्तन संगठन को बलुवाकोट पुल के पास दो बछड़ों के घायलावस्था में पड़े होने की सूचना मिली। बछड़ों के पैरों पर गंभीर चोट थी। इस कारण बछड़े खड़े नहीं हो पा रहे थे। बछड़ों को किसी पशुपालक ने आवारा छोड़ दिया था। संगठन के रोहित खाती, भुवन चंद, भूपाल चंद, पूरन ग्वाल, राज आगरी, व्यापार मंडल अध्यक्ष नरेश बोरा ने समाजसेवी संतोष जी के वाहन से दोनों बछड़ों को बलुवाकोट पशु अस्पताल पहुंचाया।


फार्मेसिस्ट त्रिलोकमणि भट्ट ने दोनों बछड़ों के पैरों का इलाज किया। इसके बाद दोनों बछड़े खड़े हो गए। संगठन के रोहित खाती ने बताया कि बछड़ों के पूरी तरह से ठीक होने तक देखरेख की जाएगी। इससे पहले भी संगठन एक गाय का इलाज करा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed