फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   16640 Indian security forces patrolling day and night at high altitude.

16640 फिट ऊंचाई पर दिन रात गश्त कर रहे भारतीय सुरक्षा बल

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Wed, 24 Jun 2020 03:25 PM IST
विज्ञापन
16640 Indian security forces patrolling day and night at high altitude.
संवाद न्यूज एजेंसी डीडीहाट (पिथौरागढ़)। चीन द्वारा लीपूपास पर विवादित बैनर लहराने के बाद से नाभीढांग से लेकर लीपूलेख तक भारतीय सुरक्षा बल विशेष चौकसी बरत रहे हैं। नाभीढांग से लिपुलेख तक का एरिया छावनी में बदल गया है। लीपूलेख में 16 हजार फिट से अधिक की ऊंचाई पर दिन रात भारतीय सुरक्षा बलों के जवान चौबीस घंटे गश्त कर रहे हैं।
विज्ञापन
लीपूलेख पर विवादित बैनर लहराने व नेपाल सरकार द्वारा लीपूपास, कालापानी, लिम्पियाधूरा को अपना बताने के बाद उपजे विवाद के बाद भारतीय अर्द्धसैनिक बल व भारतीय सेना ने नाभीढ़ाग से लीपूपास तक के 8 किमी को छावनी में बदल दिया है। चीन द्वारा कोई भी हमलावर स्थिति का मुकाबला करने के लिए भारतीय सुरक्षा बल चौबीस घंटे हाई अलर्ट में गश्त कर रहे है। लीपूपास में वर्तमान में खराब मौसम व बारिश होने से तापमान में लगातार गिरावट आ रही है। विपरीत परिस्थितियों में भी भारतीय सुरक्षा बल चीन सीमा पर जमे हुए हैं। वही भारत नेपाल सीमा पर भी एसएसबी ने अपने जवानों की संख्या में इजाफा कर धारचूला से कालापानी तक पूरी भारतीय सीमा पर कड़ी चौकसी की है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार नेपाल के सीमांत क्षेत्र में चीन की बढ़ती हिस्सेदारी पर भी सुरक्षा एजेंसी नजर बनाये हुए है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed