{"_id":"5cdef443bdec220745634710","slug":"161558115395-pithoragarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अश्व मार्ग से भी बदतर हाल में है पीपली-डौड़ा मोटर मार्ग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अश्व मार्ग से भी बदतर हाल में है पीपली-डौड़ा मोटर मार्ग
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीपली(पिथौरागढ़)। पीपली से डौड़ा सहित अन्य सीमावर्ती गांवों को जाने वाली सड़क बदहाल है। इस सड़क की हालत अश्व मार्ग से भी बदतर हो गई है। इस सड़क पर न तो डामर हुआ है और न ही सड़क किनारे पैराफीट बने हैं। यहां के लोगों को जान हथेली पर रखकर आवागमन करना पड़ रहा है।
पीपली-डौड़ा सड़क गड्ढों पर तब्दील हो गई है। पांच किलोमीटर लंबी इस सड़क का मिलान आगे चलकर जौलजीबी-टनकपुर मार्ग से होता है। पीपली से सात किलोमीटर दूर रणुवा नामक स्थान तक वाहनों का संचालन हो रहा है। इस क्षेत्र से प्रतिदिन पीपली, कनालीछीना और पिथौरागढ़ से लेकर खटीमा तक सीधी जीपें संचालित होती हैं। सड़क किनारे कहीं भी पैराफीट या क्रश बैरियर नहीं लगे हैं।
सड़क बेहद खराब होने से वाहनों के संचालन में दुर्घटना का खतरा बना रहता है। ग्रामीणों का कहना है कि कई बार मांग करने के बाद भी सड़क का सुधार नहीं किया जा रहा है। इससे ग्रामीणों में काफी नाराजगी है। ग्रामीणों ने सड़क का सुधार नहीं होने पर जिला मुख्यालय में आंदोलन शुरू करने की चेतावनी दी है।