फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   डबल ड्यूटी रेस्ट पर सहमति नहीं बनने से विफल रही वार्ता

डबल ड्यूटी रेस्ट पर सहमति नहीं बनने से विफल रही वार्ता

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 16 May 2019 10:31 PM IST
विज्ञापन
डबल ड्यूटी रेस्ट पर सहमति नहीं बनने से विफल रही वार्ता
पिथौरागढ़। रोडवेज कर्मचारी संयुक्त परिषद के शिष्टमंडल की एक वार्ता सहायक प्रबंधक से हुई। इसमें परिचालकों को पूर्व की तरह डबल ड्यूटी रेस्ट दिए जाने के संबंध में सहमति नहीं बन सकी। इसके चलते वार्ता विफल रही। परिषद के पदाधिकारियों का कहना है कि यदि उनकी मांगों को पूरा नहीं किया गया तो आंदोलन किया जाएगा।
विज्ञापन


चालक परिचालकों को मार्ग आवंटित करने, कर्मचारियों के वेतन का समय से भुगतान करने, पिथौरागढ़ डिपो को नई बसें देने, कार्यशाला में रिक्त पदों पर कर्मचारियों की नियुक्ति करने, परिचालकों को पूर्व की तरह डबल ड्यूटी रेस्ट दिए जाने संबंधी बिंदुओं पर चर्चा की गई। वार्ता में कहा गया कि पिथौरागढ़ के धरमघर से दिल्ली, देहरादून सहित कई ऐसे रूट हैं जहां पर चालक और परिचालक को लगातार 22 घंटे डयूटी करनी होती है।
विज्ञापन


पूर्व में इसके स्थान पर ढाई दिन आराम की व्यवस्था थी लेकिन उसे घटाकर केवल डेढ़ दिन कर दिया गया है, जो श्रम कानूनों का उल्लंघन है। शीघ्र ही संगठन की मांगों पर विचार नहीं किया गया तो इसके लिए उग्र आंदोलन किया जाएगा। इसके लिए विभागीय अधिकारी जिम्मेदार रहेंगे। बैठक में मोहन सिंह भंडारी, नवीन आगरी, संजय महर, पवन कुमार आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed