{"_id":"5c702d8dbdec2211ac1afbd5","slug":"161550855565-pithoragarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"धामी ने विधानसभा में उठाया सड़कों के अधर में लटकने का मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धामी ने विधानसभा में उठाया सड़कों के अधर में लटकने का मामला
विज्ञापन
पिथौरागढ़। धारचूला के विधायक हरीश धामी ने शुक्रवार को विधानसभा में नियम 58 के तहत धारचूला विधानसभा क्षेत्र की 47 निर्माणाधीन सड़कों का मामला उठाया। उन्होंने कहा कि इन सड़कों का निर्माण कार्य अधर में लटक गया है।
धामी ने फोन पर दी जानकारी में उन्होंने बताया कि इन सड़कों को 2012-13 में स्वीकृति दी गई थी। सड़कों का निर्माण कार्य अधर में लटकने से लोगों को यातायात सुविधा नहीं मिल पा रही है। सड़कों के न बनने से विधानसभा क्षेत्र के लोगों में नाराजगी है। उन्होंने सदन में कहा कि सड़कों को लेकर क्षेत्र में एक बड़ा आंदोलन हो सकता है, जिसकी पूरी जिम्मेदारी सरकार की होगी। उन्होंने बताया कि विधानसभा क्षेत्र के पैय्यापथौड़ी से ठेकलेक-थौड़ा मार्ग, न्यू सोबला-सुवा, दरांती-ढीलम, बचौरीलिमिया-डाईपोली, नामिक मोटर मार्ग, पापड़ी-भराड़ी मंदिर मार्ग, मालूपाती मार्ग, बंसबगड़-पोर्थी सड़क के साथ ही फूली-रुईसपाटा मार्ग पर पुल का काम पूरा नहीं हुआ है।
बला-दाफा-रूमीडोला मार्ग, नानासैम महाकाली मंदिर मार्ग, डोलमा बैंड से गैला मार्ग, क्वीरीजिमियां-साईपोलो, बरा-कालराधार, सैमली, बसानी, खरतोली, सुवालेख-दुदधार राप्ती, बसंतकोट-डंगडंगधार, देवीबगड़-चमराड़, सीणी, बारतोली, मल्लासौना, मल्ला भैंसकोट, गुमसैंण, बोरागांव, सीणी खेतकाना, हरकोट, तल्ला भदेली, डुंगरी, गांधीनगर, गिनी, थौरालेक, सेमली, भ्यूला, ननकाना, माणी, कनार, बलुवाकोट-पोखरी मार्ग का निर्माण कार्य अधर में लटकने से इन गांवों को यातायात सुविधा मिलने में देरी हो रही है।