{"_id":"5bf83ea9bdec224161759e60","slug":"161542995625-pithoragarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"105 युवा शारीरिक परीक्षा में उतीर्ण रहे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
105 युवा शारीरिक परीक्षा में उतीर्ण रहे
Updated Fri, 23 Nov 2018 11:23 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिथौरागढ़। उत्तराखंड अधीनस्थ कर्मचारी चयन आयोग के अंतर्गत समूह ग की रेडियो अनुरक्षण अधिकारी और रेडियो केंद्र अधिकारी की शारीरिक परीक्षा में 117 परीक्षार्थियों ने भाग लिया। इनमें से 105 परीक्षार्थी सफल रहे।
शुक्रवार को पुलिस लाइन मैदान में अभ्यर्थियों की शारीरिक परीक्षा हुई। इसमें 202 अभ्यर्थियों ने भाग लेना था, लेकिन पहले दिन 117 अभ्यर्थी पहुंचे। इसमें 82 पुरुष और 35 महिलाएं शामिल थीं। पांच पुरुष लंबाई में और पांच सीने में कमी के चलते बाहर हुए। एक महिला लंबाई में और एक वजन में बाहर हुई। एसआई दरबान सिंह ने बताया कि शेष अभ्यर्थियों की शारीरिक परीक्षा शनिवार को होगी। इस दौरान बोर्ड सदस्य डॉ. जगदीश चंद्रा, प्रतिसार निरीक्षक महेश चंद्र कांडपाल, पर्यवेक्षक स्पोर्ट्स कॉलेज के प्रधानाचार्य मनोज कुमार शर्मा आदि थे।