{"_id":"5bf83ea0bdec22416d12c769","slug":"161542995616-pithoragarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"झूलाघाट से जामिरपानी तक डामरीकरण शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झूलाघाट से जामिरपानी तक डामरीकरण शुरू
Updated Fri, 23 Nov 2018 11:23 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झूलाघाट (पिथौरागढ़)। नेपाल सीमा पर बसे झूलाघाट कस्बे के लोग अब 10 किमी तक आरामदायक सड़क का आनंद ले सकेंगे। क्षेत्रीय जनता के दबाव के चलते लोनिवि ने झूलाघाट से जामिरपानी तक सड़क पर डामरीकरण का काम शुरू कर दिया है।
सामरिक महत्व की झूलाघाट-पिथौरागढ़ सड़क पर 10 किमी डामरीकरण के लिए राज्य सरकार की ओर से एक करोड़ पचास लाख रुपये की स्वीकृति मिल गई है। पहले चरण में मिली स्वीकृति के बाद लोनिवि पिथौरागढ़ डिविजन ने शुक्रवार से सड़क पर डामरीकरण का काम शुरू कर दिया है। अमर उजाला ने सड़क के गड्ढों से होनी वाली दुर्घटना के बारे में समाचार को कई बार प्रमुखता से छापा था। लोनिवि के सहायक अभियंता हरीश बथियाल ने बताया घाटी वाला गर्म इलाका होने से तापमान सही मिल रहा है। बारिश नहीं हुई तो एक सप्ताह में डामरीकरण का काम पूरा कर लिया जाएगा।