{"_id":"5bf5944cbdec22696a3aeea2","slug":"161542820940-pithoragarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कलश यात्रा के साथ मल्लिकार्जुन महोत्सव शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कलश यात्रा के साथ मल्लिकार्जुन महोत्सव शुरू
Updated Wed, 21 Nov 2018 10:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अस्कोट (पिथौरागढ़)। भव्य कलश यात्रा के साथ पांच दिनी मल्लिकार्जुन महोत्सव का शुभारंभ हो गया है। महिलाओं ने काली और गोरी नदी के संगम स्थल जौलजीबी से कलश में जल भरकर मल्लिकार्जुन महादेव का अभिषेक किया। इस दौरान मंदिर में वैदिक मंत्रोच्चार की गूंज रही।
स्थानीय आईटीआई मैदान में बुधवार से पांच दिनी मल्लिकार्जुन महोत्सव शुरू हो गया है। इससे पहले महिलाओं ने जौलजीबी से कलश में जल लेकर नगर में भव्य कलश यात्रा निकाली। पं. नारायण दत्त पंत ने मंदिर में पूजा-अर्चना कराई। बाद में आईटीआई मैदान में स्कूली बच्चों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए। मैदान में रेडक्रॉस सोसायटी की ओर से लगाए गए स्वास्थ्य शिविर में करीब 120 से अधिक मरीजों के स्वास्थ्य की जांच कर दवाएं उपलब्ध कराई गईं। रात में विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए। साथ ही मल्लिकार्जुन मंदिर में जागरण हुआ।
बृहस्पतिवार से महोत्सव में लोगों को सरकार की कल्याणकारी योजनाओं के बारे में भी जानकारी दी जाएगी। इस दौरान विभिन्न खेल, वाद-विवाद, सामान्य ज्ञान आदि प्रतियोगिताएं भी होंगी। इस मौके पर महोत्सव समिति के अध्यक्ष महेश पाल, रजबार भानुराज पाल, प्रदीप पाल, वीर जंगपाल, बॉबी रावत, तनुज पाल, गोविंद रावत आदि थे।