{"_id":"5be9b6f3bdec22697879c96f","slug":"161542043379-pithoragarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क निर्माण के लिए आंदोलन जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क निर्माण के लिए आंदोलन जारी
Updated Mon, 12 Nov 2018 10:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बेड़ीनाग/पिथौरागढ़। स्वाधीनता सेनानियों के क्षेत्र सेला, सिमायल के लिए स्वीकृत सड़कों के निर्माण की मांग को लेकर ग्रामीणों का आंदोलन 98वें दिन भी जारी रहा।
अनशन स्थल पर लोगों ने सड़कों के निर्माण की मांग को लेकर नारेबाजी की। संघर्ष समिति के अध्यक्ष दिवाकर रावल ने कहा कि इलाके के लिए तीन सड़कें स्वीकृत हैं, लेकिन इन सड़कों का निर्माण नहीं किया जा रहा है। सरकार, प्रशासन और संबंधित विभाग स्वाधीनता सेनानी स्वर्गीय चंचल सिंह रावल, स्वर्गीय दीवान सिंह दशौनी के योगदान को भी सम्मान नहीं दे रहा है।
देश की आजादी के लिए अपना जीवन समर्पित करने वाले सेनानियों के इलाके के लोग आजादी के सात दशक बीतने के बाद भी एक अदद सड़क के लिए तरस रहे हैं। अब आंदोलन तेज कर दिया जाएगा। सोमवार को स्वाधीनता सेनानी स्वर्गीय दीवान सिंह दशौनी के पुत्र उमेद सिंह दशौनी क्रमिक अनशन पर बैठे। आंदोलन के समर्थन में दीपक रावल, सुनील रावल, रवि दसौनी, जगदीश दशौनी, गोकुल दशौनी, राजेंद्र प्रसाद आदि ने धरना दिया।