{"_id":"5bb7a4a9867a55353374f6dc","slug":"161538761897-pithoragarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आपदाग्रस्त क्षेत्र की समस्याओं को लेकर ज्ञापन दिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आपदाग्रस्त क्षेत्र की समस्याओं को लेकर ज्ञापन दिया
Updated Fri, 05 Oct 2018 11:28 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिथौरागढ़। मुनस्यारी के गोरीछाल के आपदा प्रभावित क्षेत्र की समस्याओं के समाधान की मांग को लेकर लोगोें ने बंगापानी तहसील प्रशासन के माध्यम से डीएम को ज्ञापन भेजा है। इसमें समस्याओं का समाधान न होने पर 15 अक्तूबर से आंदोलन की चेतावनी दी है।
बंगापानी तहसील पहुंचे लोगों ने रजिस्ट्रार कानूनगो धन गिरी गोस्वामी को ज्ञापन सौंपा। कहा कि आपदाग्रस्त क्षेत्र कनार, मेतली, सिर्तोला, गोल्फा सड़कों का निर्माण कार्य लंबे समय से बंद पड़ा है। सड़क कटिंग से कई स्थानों पर सिंचाई गूल, पानी की योजनाएं क्षतिग्रस्त हो गई हैं। इन योजनाओं की मरम्मत नहीं की जा रही है। इन लोगों ने जाराजिबली सड़क निर्माण में कटी जमीन का मुआवजा बंगापानी की दर से देने की मांग की।
लोगों ने जीआईसी बरम, मुवानीदवानी, हाईस्कूल जाराजिबली, मेतली, कनार, तोली में प्रधानाचार्य के साथ ही शिक्षकों के पद रिक्त होने की मामला भी डीएम के सामने उठाया है। ज्ञापन में क्षेत्र पंचायत सदस्य भगत मेहरा, जमुना देवी, मंजू देवी, नंदन सिंह, आनंद सिंह सुंदर सिंह, मनोज कुमार, राजेंद्र सिंह आदि के हस्ताक्षर हैं।