{"_id":"5af32d6b4f1c1b320a8b90df","slug":"161525886315-pithoragarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली कटौती बंद न हुई तो होगा आंदोलन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजली कटौती बंद न हुई तो होगा आंदोलन
Updated Wed, 09 May 2018 10:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिथौरागढ़। मूनाकोट विकास खंड में अघोषित बिजली कटौती से उपभोक्ताओं को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। लोगों का आरोप है कि एक माह से अनियमित आपूर्ति हो रही है। विभाग कटौती की सूचना तक नहीं दे रहा। बिजली की आंखमिचौनी से क्षेत्रवासी परेशान हैं। उन्होंने अघोषित बिजली कटौती न रुकने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।
ग्राम प्रधान संगठन के जिलाध्यक्ष रघुवीर सिंह के नेतृत्व में ग्रामीण जनप्रतिनिधियों ने डीएम को ज्ञापन सौंपकर समस्या बताई। संगठन जिलाध्यक्ष ने बताया कि जाख पंत सब स्टेशन से एक माह से विद्युत आपूर्ति बार-बार बाधित हो रही है। समस्या बताने पर अधिकारी खराब मौसम से लाइनों को नुकसान का हवाला देकर पल्ला झाड़ रहे हैं।
मनमाने तरीके से बिजली कटौती से क्षेत्रवासियों को परेशानी हो रही है। इससे दिनचर्या पर असर पड़ रहा है। वहीं, छोटे दुकानदारों को नुकसान उठाना पड़ रहा है। ज्ञापन देने वालों में ओड़माथा की प्रधान रेनू देवी, कनारी पांभे के प्रधान दिगंबर सिंह आदि थे।