फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   सिनेमा लाइन में टैंकरों से बंटा पानी

सिनेमा लाइन में टैंकरों से बंटा पानी

Tue, 08 May 2018 10:56 PM IST
Updated Tue, 08 May 2018 10:56 PM IST
विज्ञापन
सिनेमा लाइन में टैंकरों से बंटा पानी
पिथौरागढ़। नवनिर्मित आंवलाघाट योजना शुरू होने के बाद भी नगर में पेयजल समस्या दूर नहीं हो पाई है। नगरवासियों को अब भी पानी के लिए कसरत करनी पड़ रही है। सिनेमा लाइन में दिनभर पानी नहीं आया। लोगों को जल संस्थान के टैंकरों और हैंडपंपों से पानी ढोना पड़ा।
विज्ञापन


मंगलवार को सिनेमा लाइन वार्ड के घरों में पानी नहीं आया। इससे दो हजार की आबादी प्रभावित रही। नलों से पानी नहीं मिला तो वार्डवासियों ने हैंडपंप और स्टैंडपोस्ट की शरण ली। समस्या को देखते हुए जल संस्थान ने प्रभावित क्षेत्र में टैंकर भेजकर पानी बांटा। हालांकि मांग और जरूरत को देखते वैकल्पिक आपूर्ति नाकाफी साबित हुई। इससे क्षेत्रवासियों को परेशानी और फजीहत का सामना कराना पड़ा।
विज्ञापन


पानी के इंतजाम में क्षेत्रवासियों खासकर महिलाओं की दिनचर्या प्रभावित हुई। घंटों पानी के बंदोबस्त में खर्च करने पड़े। इसे लेकर क्षेत्रवासियों में पेयजल विभाग के खिलाफ नाराजगी रही। जल संस्थान के ईई विशाल कुमार ने बताया कि नगर भर में आपूर्ति सुचारु रही। मांग के मुताबिक प्रभावित क्षेत्र में टैंकर से पानी बांटा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed