{"_id":"5ad7864e4f1c1b05418b53d5","slug":"161524074062-pithoragarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"18 लोगों को दिए मुफ्त बिजली कनेक्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
18 लोगों को दिए मुफ्त बिजली कनेक्शन
Updated Wed, 18 Apr 2018 11:24 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
अस्कोट (पिथौैरागढ़)। पंडित दीन दयाल उपाध्याय सौभाग्य योजना के तहत क्षेत्र के 18 लोगों को मुफ्त में बिजली के कनेक्शन बांटे गए। विद्युत निगम के सब डिवीजनल क्लर्क देवेंद्र सिंह कन्याल के नेतृत्व में लोगों को बिजली के कनेक्शन वितरित किए गए।
लाइनमैन संदीप धामी, होशियार कन्याल, विनोद जोशी आदि मौजूद थे। कनेक्शन न मिलने से कई लोग वापस लौटे। इसको लेकर लोगों में गुस्सा था। सामाजिक कार्यकर्ता मनोज लुंठी, तनुज पाल ने कम लोगों को संयोजन देने पर नाराजगी प्रकट की है। कहा कि विभाग ने संयोजन बांटने की सूचना भी पूर्व में नहीं दी। केवल 18 लोगों के कनेक्शन बांटकर इतिश्री कर ली गई। जबकि क्षेत्र में काफी लोग संयोजन देने के लिए चिन्हित किए गए हैं। कहा कि शेष लोगों को विभाग ने कनेक्शन नहीं दिए तो आंदोलन छेड़ दिया जाएगा। उधर, विद्युत निगम के सब डिवीजनल कलर्क देवेंद्र सिंह कन्याल का कहना है कि मई महीने में और लोगों को कनेक्शन बांटे जाएंगे।