{"_id":"5a75ec224f1c1bff388b62b7","slug":"161517677602-pithoragarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुस्तकदान अभियान की कार्ययोजना जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुस्तकदान अभियान की कार्ययोजना जारी
Updated Sat, 03 Feb 2018 10:36 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिथौरागढ़। सोसायटी फार एक्शन इन हिमालया (सोच) ने पुस्तकदान अभियान की कार्ययोजना शनिवार को जारी कर दी। पुस्तकें जमा करने के लिए आठ फरवरी से स्कूलों में जाकर जनजागरण अभियान चलाया जाएगा। इस कार्य के लिए कुछ कार्यकर्ताओं की भर्ती की जाएगी। इसके अलावा सामाजिक संस्थाओं और स्वयंसेवी संगठनों की मदद ली जाएगी।
सोच संस्था ने नए वर्ष में पुस्तकदान अभियान चलाने की घोषणा की थी। कार्ययोजना तैयार करने के लिए डॉ. दीप्ति धामी की अध्यक्षता में कमेटी गठित की गई है। एक माह के अध्ययन के बाद शनिवार को संस्था के अध्यक्ष जगत मर्तोलिया ने रूपरेखा जारी की। कहा कि जापान, अमेरिका, क्यूबा की तर्ज पर समुदाय आधारित अभियान चलाया जाएगा। पुस्तकदान के लिए समाज में जागृति और अनुकूल माहौल बनाने के लिए जागरूकता कार्यक्रम होंगे। अभियान के साथ ही पुस्तक भी दान में लिए जाएंगे।
दान में मिलने वाली किताबों को स्कूल, कॉलेज, स्वयंसेवी संस्था के कार्यालय, पुस्तकालय, सूचना विभाग में बने अध्ययन केंद्र, प्रशासन द्वारा प्रदत्त स्थान पर जमा किया जाएगा। कक्षा पाठ्यक्रम की पुस्तक और प्रतियोगी किताबों को विशेष रूप से जमा किया जाएगा। प्रेरक प्रसंग की पुस्तकों को भी जमा किया जाएगा। पढ़ने वाले छात्रों को एक बार शैक्षिक सत्र के लिए पुस्तक दी जाएगी।