{"_id":"5a60d7334f1c1bca798b476e","slug":"161516295987-pithoragarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वरिष्ठ कवयित्री लक्ष्मी आर्या का सम्मान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वरिष्ठ कवयित्री लक्ष्मी आर्या का सम्मान
Updated Thu, 18 Jan 2018 10:49 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिथौरागढ़। संकल्प क्लासेज में बृहस्पतिवार को वरिष्ठ कवयित्री लक्ष्मी आर्या को सम्मानित किया गया। लक्ष्मी आर्या ने एकल काव्यपाठ के जरिए सामाजिक मुद्दों, महिला संघर्ष और कन्या भ्रूण हत्या जैसे मुद्दों पर रोशनी डाली। उन्होंने कहा कि कन्या भ्रूण हत्या करने वालों का सामाजिक बहिष्कार होना चाहिए। उन्होंने कहा कि यदि युवा सामाजिक सरोकारों के प्रति सजग रहें तो बड़ा परिवर्तन आ सकता है।
इस मौके पर संकल्प के संस्थापक अभिषेक बसेड़ा और प्रबंधक आशुतोष जोशी समेत सभी विद्यार्थियों ने कवयित्री को शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया। लक्ष्मी आर्या के सम्मान में कार्यक्रम आयोजित कर युवाओं को साहित्य से परिचित कराने का प्रयास किया गया। इस मौके पर रोहित जोशी, योगेश जोशी, अखिलेश तिवारी, अंकुर जोशी, नरेश सिंह, भावना, ज्योति, रचना आदि उपस्थित थे। संचालन युवा कवि ललित शौर्य ने किया।