{"_id":"5c0176d6bdec22417b50c91b","slug":"16-nominations-nominated-for-12-committees","type":"story","status":"publish","title_hn":"12 समितियों के लिए 16 सदस्यों ने कराया नामांकन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
12 समितियों के लिए 16 सदस्यों ने कराया नामांकन
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
Updated Fri, 30 Nov 2018 11:13 PM IST
विज्ञापन
पिथौरागढ़ जिला सहकारी बैंक में नामांकन कराते समिति के सदस्य
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिला सहकारी बैंक में 12 प्रबंध समितियों के सदस्यों के निर्वाचन के लिए 16 उम्मीदवारों ने नामांकन कराया है। विशेष समितियों के लिए दो उम्मीदवारों ने नामांकन किया है। शनिवार को आपत्तियां दर्ज की जाएंगी और सोमवार को नाम वापसी होगी। चुनाव 10 दिसंबर को होगा।
विज्ञापन
जिला सहकारी बैंक के निर्वाचन अधिकारी बीपी सिंह ने बताया कि निर्वाचन क्षेत्र कनालीछीना, चंपावत, डीडीहाट, धारचूला, पाटी, पिथौरागढ़, बाराकोट, बेड़ीनाग से एक-एक और गंगोलीहाट, मुनस्यारी, मूनाकोट, लोहाघाट से दो-दो उम्मीदवारों ने नामांकन कराया है। उन्होंने बताया कि शनिवार को आपत्तियां दर्ज कराने के बाद एक बजे तक नामांकन पत्रों की जांच की जाएगी।
विज्ञापन
दो से चार बजे तक आपत्तियों का निस्तारण किया जाएगा। इसके बाद वैध नामांकन पत्रों की सूची जारी की जाएगी। तीन दिसंबर को अपरान्ह 12 से दो बजे तक नाम वापसी की जाएगी। प्रबंध समितियों के सदस्यों का चुनाव 10 दिसंबर को होगा। इसके अगले दिन अध्यक्ष और उपाध्यक्ष का चुनाव किया जाएगा। नामांकन पत्र जमा करने को लेकर शुक्रवार को बैंक में काफी गहमागहमी रही।
विज्ञापन