{"_id":"5d1e44d18ebc3e3c8821580c","slug":"15622647619-pithoragarh-news70","type":"story","status":"publish","title_hn":"जाम की जकड़न से शहर को निजात नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जाम की जकड़न से शहर को निजात नहीं
विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़। शहर को जाम की जकड़न से निजात नहीं मिल पा रही है। अमूमन शहर के हर हिस्से में रोज जाम लग रहा है। पुलिस लाइन रोड जहां से रोज पुलिस के आला अधिकारी गुजरते हैं, वह रोड भी जाम से मुक्त नहीं है।
बृहस्पतिवार को पुलिस लाइन की सड़क में सुबह से ही जाम लगा रहा। जाम में स्कूल की बस भी फंसी रही। पुलिस लाइन में सड़क के किनारे चौबीसों घंटे खड़े रहने वाले वाहनों के कारण जाम लगता है। इन वाहनों को सड़क से हटाने की जहमत पुलिस नहीं उठाती। पुलिस लाइन क्षेत्र में न्यू बियरशिबा सीनियर सेकेंडरी स्कूल है। इस स्कूल की कई बसें सुबह, शाम इस सड़क से गुजरती हैं। स्कूल की बसें अक्सर जाम में फंसी रहती हैं। जाम लगने से अन्य लोगों को भी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।
भाजपा नगर अध्यक्ष राजेश शर्मा ने पुलिस लाइन में रोज लग रहे जाम पर नाराजगी प्रकट करते हुए कहा कि पुलिस का काम केवल हेलमेट चेकिंग तक सीमित हो गया है। कहा कि यदि दो सिपाही भी पुलिस लाइन की सड़क में तैनात किए जाते तो जाम की समस्या दूर हो जाती। उन्होंने जाम से निजात न मिलने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।