{"_id":"5d13b2748ebc3e3ccd74f995","slug":"156157193766-pithoragarh-news183","type":"story","status":"publish","title_hn":"उतराखंड की टीम में पिथौरागढ़ के 6 शूटरों का चयन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उतराखंड की टीम में पिथौरागढ़ के 6 शूटरों का चयन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिथौरागढ़। 80 यूके बटालियन एनसीसी के तत्वावधान में जनरल बीसी जोशी आर्मी पब्लिक स्कूल में आयोजित संयुक्त वार्षिक प्रशिक्षण शिविर में उत्तराखंड डायरेक्टर शूटिंग टीम का चयन किया गया। चयन में पिथौरागढ़ बटालियन की टीम का शानदार प्रदर्शन रहा और 6 शूटर चयनित हुए।
ग्रुप कमांडर कमोडोर एसएस बल के निर्देशन में 80 यूके बटालियन के कमान अधिकारी कर्नल पराग पांडेय के नेतृत्व में शूटिंग टीम चयन प्रभारी एडम ऑफिसर ले.कर्नल एचबी गुरुंग ने रुड़की, देहरादून और नैनीताल ग्रुप से आए शूटरों में से टीम का चयन किया। देहरादून ग्रुप के 10, रुड़की के पांच और नैनीताल ग्रुप के सात शूटरों का चयन किया गया। एनसीसी अधिकारी बीआर कोहली ने बताया कि उत्तराखंड की शूटिंग टीम में पिथौरागढ़ बटालियन के 6 श्रेष्ठ शूटर कैडेट अंजलि, नम्रता, पवन, अक्षय, करन और मनीषा का चयन हुआ।
चयनित टीम अब राष्ट्रीय स्तर पर उत्तराखंड डायरेक्टर का प्रतिनिधित्व करेगी। वार्षिक शिविर में प्रतिभाग कर रहे 600 से अधिक कैडेट ने नक्शा अध्ययन, फील्ड सिग्नल, सिविल डिफेंस, हथियारों को खोलना, जोड़ना आदि का प्रशिक्षण लिया। बाद में एल्फा, ब्राबो, चार्ली और डेल्टा कंपनी के कैडेट ने डीआरडीओ का भ्रमण किया। उन्हें पर्वतारोहण का अभ्यास भी कराया गया।
विज्ञापन
इस मौके पर कैंप एडजूडेंट कै. केएस धामी, एनसीसी अधिकारी सतीश जोशी, डीके बेरी, ममता पंत, चेतन प्रकाश बोरा, धर्मराज भट्ट, सुंदर सिंह, मानवर सिंह बिष्ट, राजमान गुरुंग, किशन मेहता, होशियार सिंह सामंत, कृपाल सिंह, विक्रम सिंह, भूपाल सिंह, बहादुर सिंह, पुष्कर सिंह आदि मौजूद रहे।