{"_id":"5d0e65b68ebc3e355a4483d6","slug":"156122461417-pithoragarh-news164","type":"story","status":"publish","title_hn":"पिथौरागढ़ बेस अस्पताल को बजट की दरकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पिथौरागढ़ बेस अस्पताल को बजट की दरकार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिथौरागढ़। बेस अस्पताल के लिए शासन स्तर से धनराशि नहीं मिलने से निर्माण कार्य धीमी गति से चल रहा है। अस्पताल का कार्य इस वर्ष पूरा हो जाना था। यदि समय पर धनराशि नहीं मिली तो पूर्व काबीना मंत्री स्व. प्रकाश पंत के ड्रीम प्रोजेक्ट में विलंब होना तय है।
मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं दिलाने के लिए जिला मुख्यालय के लिंठ्यूड़ा में 2014 में बेस अस्पताल को शासन स्तर से स्वीकृति मिली। अगले वर्ष जुलाई में 63.28 करोड़ रुपये की लागत से 200 बेड के बेस अस्पताल का निर्माण शुरू किया गया। पहले चरण में शासन से नौ करोड़ रुपये की धनराशि मिली। इस धनराशि से कार्यदायी संस्था ब्रिडकुल की ओर से तीन पैकेज में कार्य किया गया।
स्वास्थ्य विभाग के सहायक अभियंता सीएम तिवारी ने बताया कि इसमें प्रशासनिक भवन, इंडोर पैसेंट, इमरजेंसी और ओपीडी भवन बनाने के कार्य शुरू किए। बाद में धनराशि नहीं मिलने से कार्य अटक गए। मार्च में शासन स्तर से 10 करोड़ की धनराशि मिलने के बाद कार्यों में तेजी आई। वर्तमान में बेस अस्पताल का कार्य 40 फीसदी तक ही पूरा हो पाया है। उक्त धनराशि में भी आठ करोड़ रुपया ठेकेदार की देनदारी है। ठेकेदार के स्थानीय होने से बेस अस्पताल का कार्य रुका तो नहीं है लेकिन काम धीमी गति से हो रहा है। अस्पताल का निर्माण कार्य पिछले वर्ष ही पूरा हो जाना था लेकिन धनाभाव के चलते इसमें विलंब हुआ। मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. ऊषा गुंज्याल का कहना है कि धनराशि के लिए शासन को पत्र लिखा गया है। एई तिवारी ने बताया कि धनराशि मिलते ही निर्माण कार्य में तेजी से शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन
धनराशि दिलाने को सीएम से हुई है वार्ता: रावत
पिथौरागढ़। पालिकाध्यक्ष राजेंद्र सिंह रावत का कहना है कि बेस अस्पताल और चंडाक में ट्यूलिप गार्डन पूर्व मंत्री प्रकाश पंत के ड्रीम प्रोजेक्ट हैं। दोनों योजनाओं में धनराशि दिलाने के लिए मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत से वार्ता हुई है। उन्होंने बताया कि वे शीघ्र देहरादून में मुख्यमंत्री से मिलकर पिथौरागढ़ की योजनाओं के लिए धनराशि दिलाए जाने की मांग करेंगे।