फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   प्लास्टिक कचरे का निस्तारण न होने पर न्यायालय में दायर करेंगे जनहित याचिका

प्लास्टिक कचरे का निस्तारण न होने पर न्यायालय में दायर करेंगे जनहित याचिका

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 16 Jun 2019 10:57 PM IST
विज्ञापन
प्लास्टिक कचरे का निस्तारण न होने पर न्यायालय में दायर करेंगे जनहित याचिका
पिथौरागढ़। सोसायटी फार एक्शन इन हिमालया (सोच) ने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर जिले की तीन नगर पालिका परिषद और दो नगर पंचायतों में पॉलिथीन, प्लास्टिक, रबर को जलाने पर रोक लगाने की मांग की है। ज्ञापन में कहा है कि कूड़ा निस्तारण निकायों की जिम्मेदारी है। कूड़े को जलाकर वायुमंडल में प्रदूषण फैलाया जा रहा है।
विज्ञापन


सोच संस्था के अध्यक्ष जगत मर्तोलिया ने कहा है कि आज प्लास्टिक कचरा लगातार बढ़ता जा रहा है। इस जहरीले कूड़े के निस्तारण की व्यवस्था की जानी चाहिए, जबकि इसे जलाया जा रहा है। इस अजैविक कूड़े को जलाने से हिमालयी क्षेत्र का पर्यावरणीय संतुलन बिगड़ रहा है। जलने से निकलने वाली गैसों से धरती का तापमान लगातार बढ़ता जा रहा है।
विज्ञापन


मौसम चक्र पर भी इसका असर पड़ रहा है। हिमालयी क्षेत्र के जल, जंगल, जमीन पर इसका अधिक बुरा असर पड़ रहा है। मर्तोलिया ने कहा है कि एक माह के भीतर अगर निकायों ने कूड़ा जलाने की जगह इसके अंतिम निस्तारण की व्यवस्था नहीं की तो उच्च न्यायालय में जनहित याचिका दायर की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed