{"_id":"5d0138b7bdec2207626c6351","slug":"156036113315-pithoragarh-news102","type":"story","status":"publish","title_hn":"बारिश में कराया जा रहा हॉटमिक्स का काम रोका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बारिश में कराया जा रहा हॉटमिक्स का काम रोका
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गणाईगंगोली (पिथौरागढ़)। गणाईगंगोली के सेराघाट से बांसपटान तक चल रहे हॉटमिक्स का कार्य बारिश के दौरान कराने की शिकायत मिलने पर लोनिवि के सहायक अभियंता ने काम रुकवा दिया।
सेराघाट से बांसपटान तक सड़क में हॉटमिक्स का काम किया जा रहा रहा है। बुधवार सुबह मदनपुर नामक स्थान में बारिश के दौरान हॉटमिक्स का काम कराया जा रहा था। सामाजिक कार्यकर्ता देवेंद्र मेहता ने इसकी सूचना विधायक मीना गंगोला के साथ ही लोनिवि के सहायक अभियंता दिनेश चंद्र धौलखंडी को दी।
उनका कहना था कि हॉटमिक्स के लिए डामर 55 किमी दूर उडियारी बैंड से लाया जा रहा है, जो यहां पहुंचने तक ठंडा हो जा रहा है। सहायक अभियंता धौलखंडी ने हॉटमिक्स का काम रुकवा दिया। एई ने बारिश के दौरान बिछाए गए हॉटमिक्स को उखाड़ कर नए सिरे से हॉटमिक्स करने के निर्देश ठेकेदार को दिए हैं। एई धौलखंडी ने तापमान ठीक बताते हुए कहा कि उडियारीबैंड से डामर लाने में कोई हर्ज नहीं है।