रोक के बावजूद नंदा देवी आरोहण को निकल गए पोलैंड के पर्वतारोही
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुनस्यारी/ पिथौरागढ़। प्रशासन की रोक के बावजूद पोलैंड का दस सदस्यीय दल नंदा देवी में आरोहण के लिए निकल गया है। उनके साथ कुछ शेरपा भी हैं। यह जानकारी यहां लौटे इसी दल में शामिल अन्य दस सदस्यों ने दी।
28 मई को पोलैंड के पर्वतारोहियों का बीस सदस्यीय दल नंदा देवी पर्वतारोहण के लिए रवाना हुआ था। नंदा देवी चोटी में विदेशी दल के लापता होने और हिमस्खलन के खतरे को देखते हुए प्रशासन ने दो जून को इस दल को मर्तोली में रोक लिया था। इस दल को वापस लौटने को कहा गया था। इसके बावजूद यह पर्वतारोही बेस कैंप में पहुंच गए थे। बाद में जिला प्रशासन ने बेस कैंप तक पहुंच चुके पर्वतारोहियों को आरोहण की अनुमति नहीं देने की बात कही थी। बावजूद इसके दल में शामिल दस पर्वतारोही नंदा देवी चोटी में आरोहण के लिए निकल गए हैं। इसकी जानकारी बुधवार को वापस लौटे सदस्यों ने दी।
दल के सदस्यों ने बताया कि नंदा देवी फतह को निकले पर्वतारोही आरोहण कैंप तक पहुंच चुके थे। बताया कि पर्वतारोहण करने वाले दल में दस पर्वतारोहियों और शेरपाओं सहित कुल 15 सदस्य शामिल हैं। मुनस्यारी पहुंचे दल के सदस्य राजा ने बताया कि चार मई को आईटीबीपी ने उन्हें पर्वतारोहण न करने का नोटिस दिया गया था। यह निर्देश उन्हें मंगलवार को मोबाइल रेंज में आने पर मिले।