फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   समकोट, कोटा में मोबाइल टावर नहीं लगा तो करेंगे आमरण अनशन

समकोट, कोटा में मोबाइल टावर नहीं लगा तो करेंगे आमरण अनशन

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 02 Jun 2019 11:52 PM IST
विज्ञापन
समकोट, कोटा में मोबाइल टावर नहीं लगा तो करेंगे आमरण अनशन

विज्ञापन
पिथौरागढ़। कोटा (मुनस्यारी) के प्रधान विरेंद्र सिंह सुयाल और राज्यसभा सदस्य प्रदीप टम्टा के प्रतिनिधि जगत सिंह महर ने जिलाधिकारी को पत्र देकर समकोट में लग रहे बीएसएनएल के मोबाइल टावर का अवशेष कार्य पूरा कराने की मांग की है। कोटा में नया टावर लगाने की मांग की है।
प्रधान और महर ने कहा है कि कोटा, समकोट, लोद, डोकुला, मलौन, डुंगरी, दाखिम, सेलमाली, देवरुखा और पंद्रपाला गांव की 15 हजार की आबादी संचार सुविधा से वंचित हैं।
विज्ञापन



एक वर्ष पहले समकोट में मोबाइल टावर लगाने का कार्य शुरू किया गया था। छह महीने पहले मोबाइल टावर का काम बंद कर दिया गया। प्रधान ने समकोट के टावर का काम पूरा कराने के साथ ही कोटा में मोबाइल टावर लगाने की मांग की है। कहा है कि मोबाइल टावर लगने से उपरोक्त गांव संचार सुविधा से जुड़ जाएंगे। सुयाल और महर ने कहा कि 15 दिन के भीतर समकोट के मोबाइल टावर का काम शुरू नहीं होने और कोटा में मोबाइल टावर स्वीकृत नहीं होने पर दोनों जगह के लोग अन्य ग्राम प्रधानों और क्षेत्र पंचायत सदस्यों के साथ जिला मुख्यालय में आमरण अनशन में बैठने को बाध्य होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed