{"_id":"5cf413d0bdec22070c09192f","slug":"155949972511-pithoragarh-news183","type":"story","status":"publish","title_hn":"एवरेस्ट विजेता शीतल आज गृह नगर पिथौरागढ़ में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एवरेस्ट विजेता शीतल आज गृह नगर पिथौरागढ़ में
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एवरेस्ट विजेता शीतल आज गृह नगर पिथौरागढ़ में
शहर के प्रवेश द्वार ऐंचोली से काफिले के साथ लाया जाएगा
पिथौरागढ़। एवरेस्ट विजेता शीतल सोमवार को गृह नगर पिथौरागढ़ पहुंच रही हैं। गृह नगर पहुंचने पर तमाम संगठनों के लोग सोरघाटी की बेटी का स्वागत करेंगे।
शीतल ने बीते 16 मई को विश्व की सबसे ऊंची चोटी एवरेस्ट को फतह कर देश, दुनिया में पिथौरागढ़ का सिर ऊंचा किया। शीतल वर्ष 2017 में सबसे कम उम्र 22 वर्ष 10 माह में दुनिया की तीसरी सबसे ऊंची चोटी कंचनजंगा को फतह कर चुकी हैं। एवरेस्ट फतह करने के बाद पहली बार शीतल गृह क्षेत्र में आ रही हैं। अमर उजाला से हुई बातचीत में शीतल ने बताया कि वह सोमवार दोपहर करीब ढाई बजे पिथौरागढ़ पहुंचेंगी। एवरेस्ट फतह के बाद गृह क्षेत्र में आने को लेकर शीतल उत्साहित हैं। शीतल के गृह क्षेत्र में आने की सूचना मिलने के बाद कई संगठनों के लोग उनके स्वागत की तैयारियों में जुट गए हैं। समाजसेवी जुगल किशोर पांडे, जिला क्रिकेट संघ के अध्यक्ष तपन रावत, फुटबॉलर युवक कांग्रेस के जिलाध्यक्ष ऋषेंद्र महर ने बताया है कि शीतल का शहर के प्रवेश द्वार ऐंचोली में स्वागत किया जाएगा। उन्होंने काफिले के साथ शहर में लाया जाएगा। शीतल के पिता उमाकांत ने भी शीतल के पिथौरागढ़ आने की पुष्टि की है।
फोटो 02 पीटीएच 11 पी
कालिका