{"_id":"5cf413c0bdec22070352c6e2","slug":"15594997093-pithoragarh-news198","type":"story","status":"publish","title_hn":"कीड़ा जड़ी खोदने गए अज्ञात नेपाली की बर्फ में दबकर मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कीड़ा जड़ी खोदने गए अज्ञात नेपाली की बर्फ में दबकर मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
पिथौरागढ़। मुनस्यारी के कुल्फू ग्लेशियर क्षेत्र में कीड़ा जड़ी निकालने गए एक नेपाली युवक की बर्फ में दबकर मौत हो गई है। मृत नेपाली का नाम और पता नहीं चल पाया है।
इन दिनों बुग्यालों में कीड़ा जड़ी का दोहन किया जा रहा है। इनमें स्थानीय लोगों के साथ ही नेपाली भी शामिल हैं। मुनस्यारी के बोना से आगे स्थित कुल्फू ग्लेशियर में कीड़ा जड़ी खोदने गया एक नेपाली बर्फ में दब गया। आसपास मौजू ग्रामीणों ने उसे बर्फ से बाहर निकाला तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। ग्रामीणों ने इस घटना की सूचना प्रशासन को दे दी है। मृत नेपाली का नाम और पता मालूम नहीं हो सका है।