{"_id":"5ced7111bdec22076e31b5bd","slug":"15590648979-pithoragarh-news25","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिलेंडरों के लिए धूप में करना पड़ा दो घंटे का इंतजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिलेंडरों के लिए धूप में करना पड़ा दो घंटे का इंतजार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिथौरागढ़। गैस सिलिंडरों के लिए उपभोक्ताओं को दो घंटे धूप में इंतजार करना पड़ा। बाद में एजेंसी से वाहन आने के बाद सिलिंडर बांटे गए। हल्दूचौड़ स्थित गैस प्लांट से मंगलवार को पिथौरागढ़ गोदाम के लिए कोई वाहन नहीं पहुंचा। इसके चलते नगर क्षेत्र में 250 सिलिंडर गोदाम से बांटे गए।
धारचूला रोड पर ग्रिफ बैंड के पास उपभोक्ताओं को कड़ी धूप में दो घंटे से अधिक समय तक सिलिंडरों का इंतजार करना पड़ा। चंडाक से सिलिंडर लेकर आने वाला वाहन जाम में फंसने से देरी हो गई।
स्टोर प्रबंधक मंजू बिष्ट ने बताया कि नगर क्षेत्र में प्रतिदिन आठ सौ से एक हजार सिलिंडरों की खपत है। मंगलवार को प्लांट से सिलिंडरों का एक भी वाहन नहीं पहुंचा। इसके चलते गोदाम से 250 सिलिंडर नगर में बांटे गए। उन्होंने बताया कि बुधवार को वाहन आने के बाद आपूर्ति सामान्य हो जाएगी।