{"_id":"5cdeebf2bdec22073e1173dd","slug":"151558113266-pithoragarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मकालू चोटी में पर्वतारोहण के दौरान कुमांऊ स्काउट के जवान की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मकालू चोटी में पर्वतारोहण के दौरान कुमांऊ स्काउट के जवान की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
धारचूला/पिथौरागढ़। नेपाल की मकालू चोटी पर पर्वतारोहण के दौरान बर्फ में दबने से कुमाऊं स्काउट में तैनात पिथौरागढ़ जिले के बरम के कनार गांव के जवान नारायण सिंह की मौत हो गई है। नारायण के निधन की खबर मिलने से गांव शोक में डूबा हुआ है। उनके पार्थिव शरीर को रविवार को पैतृक गांव बरम लाया जाएगा।
मूल रूप से बरम के कनार गांव निवासी नारायण सिंह (35) पुत्र वीर सिंह कुमाऊं स्काउट में नायक पद पर तैनात थे। इन दिनों वह पर्वतारोहण अभियान पर थे। नेपाल स्थित दुनियां की पांचवीं सबसे ऊंची मकालू चोटी (8485 मीटर) पर चढ़ाई के बाद वापसी में बृहस्पतिवार की रात बर्फ में दबने से उनकी मौत हो गई।
नायक नारायण सिंह की पत्नी दीपा और तीन बच्चे धारचूला में रहते हैं। घटना के बाद धारचूला से मृतक जवान की पत्नी और बच्चों को गांव भेज दिया गया है। वृद्ध माता-पिता बरम गांव में ही रहते हैं। इस दुखद समचार के बाद जहां परिजन सदमे हैं, वहीं पूरे क्षेत्र में शोक की लहर छाई है।