{"_id":"5cbca4fcbdec2213fd29b4e5","slug":"151555866876-pithoragarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुनस्यारी के पांच गांवों के ग्रामीणों का चक्काजाम स्थगित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुनस्यारी के पांच गांवों के ग्रामीणों का चक्काजाम स्थगित
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुनस्यारी (पिथौरागढ़)। मदकोट क्षेत्र से लगे पांच गांवों के ग्रामीणों के चक्का जाम की चेतावनी के बाद भाजपा नेता डेमेज कंट्रोल में जुट गए हैं। अधिकारियों के साथ गांव पहुंचे पार्टी नेताओं ने ग्रामीणों से वार्ता की। विभागीय अधिकारियों के लिखित समझौते के बाद ग्रामीणों ने 23 अप्रैल को आयोजित चक्का जाम के निर्णय को फिलहाल स्थगित कर दिया है।
भाजपा नेता जगत मर्तोलिया रविवार को लोनिवि और पीएमजीएसवाई के अफसरों के साथ पांच गांवों के रुठे ग्रामीणों को मनाने पहुंचे। सड़कों की दुर्दशा को लेकर मदकोट से लगे गोल्मा, जोशा, चोना, गांधीनगर, ढुनामानी के ग्रामीणों ने 23 अप्रैल को चक्काजाम की चेतावनी दी थी। मर्तोलिया ने डीएम, एसडीएम को पत्र लिखकर चक्काजाम से पहले मामला सुलझाने का अनुरोध किया था। एसडीएम आरसी गौतम ने बैठक के लिए विभागीय अधिकारियों को पत्र जारी किया।
रविवार को जोशा के पंचायत घर में जैसे ही बैठक शुरु हुई तो ग्रामीणों को पता चला कि पीएमजीएसवाई के अधिशासी अभियंता नहीं पहुंचे हैं। इस पर ग्रामीण भड़क गए। अवर अभियंता धर्म सिह धामी ने बताया कि ईई का वाहन गिनी बैंड में खराब हो गया है। एक मई को अधिशासी अभियंता ढुना में बैठक कर जनता की बात सुनेंगे। साथ ही सड़क का स्थलीय निरीक्षण करेंगे। इसके बाद ही ग्रामीणों का रोष शांत हुआ। समाधान बैठक में बताया गया कि मदकोट-दारमा मार्ग के फैज टू कार्य के लिए 7.778 करोड़ रुपए स्वीकृत हो गए हैं। आचार संहिता के कारण टेंडर नहीं हो पाए हैं। लोनिवि डीडीहाट के ईई एके वर्मन ने लिखित में कहा कि सड़क को दुरुस्त करने का कार्य 23 अप्रैल से शुरु हो जाएगा। मर्तोलिया ने कहा किव जन समस्याओं का समाधान प्राथमिकता से किया जाना चाहिए। इस मौके पर शेर सिंह कोरंगा, ढुनामानी की ग्राम प्रधान खीला भंडारी, जगत फर्स्वाण, जसवंत सिंह भंडारी, मनोहर सिंह, महेंद्र राम, राजेश रोशन, रमेश सिंह आदि ग्रामीण मौजूद रहे।