{"_id":"5c76cf47bdec224a620ff46b","slug":"151551290183-pithoragarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नेपाल से भ्रष्टाचार समाप्त करेंगे: भट्टाराई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नेपाल से भ्रष्टाचार समाप्त करेंगे: भट्टाराई
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झूलाघाट (पिथौरागढ़)। नेपाल के पूर्व प्रधानमंत्री और जन शक्ति पार्टी के संयोजक बाबूराम भट्टाराई की जन संवाद यात्रा बैतड़ी से जूलाघाट पहुंची। यहां आयोजित जन सभा में भट्टाराई ने कहा कि भ्रष्टाचार को समाप्त करना उनकी पार्टी का प्रमुख उद्देश्य है। उन्होंने कहा कि जन संवाद यात्रा का मकसद नेपाल का समावेशी विकास करना है।
पूर्व प्रधानमंत्री ने कहा कि जब वो सत्ता में थे तो उन्होंने व्यवस्था परिवर्तन करने के लिए कार्य किया। अब भ्रष्टाचार समाप्त करना उनका उद्देश्य है। उन्होंने कहा कि आज तक वोट लेने वालों का ही विकास हुआ, जनता वहीं की वहीं हैं। उन्होंने कहा कि स्वरोजगार, विदेश पलायन रोकना, प्रत्येक व्यक्ति का विकास करना उनकी पार्टी की नीतियों में शामिल है। उन्होंने कहा कि भारत और चीन हमारे मित्र देश हैं। दोनों देश नेपाल के विकास में पुल का कार्य करते हैं। पूर्व प्रधानमंत्री ने कहा कि अपने कार्यकाल में महाकाली नदी में मोटर पुल निर्माण के लिए उन्होंने भारत से वार्ता की थी।
उन्होंने भरोसा दिलाते हुए कहा कि पुन: सत्ता में आने पर मोटर पुल के निर्माण के लिए वचनबद्ध हैं। उन्होंने कहा कि भारत-नेपाल के रोटी-बेटी के संबंध है। इन संबंधों को आगे बढ़ाने के लिए हर संभव प्रयास किए जाएंगे। इस मौके पर पार्टी के नवराज सुवैदी, प्रशांत सिंह, डंबर खतौड़ा, गंगा नारायण श्रेष्ठ, कृष्ण कुमार चौधरी, बैतड़ी उद्योग वाणिज्य संघ के उपाध्यक्ष खीमानंद भट्ट, जय सिंह भाट, गोपाल जोशी समेत कई लोग शामिल रहे।