{"_id":"5c2f95dbbdec2256d9677ab4","slug":"151546622427-pithoragarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बोल्डर की चपेट में आई महिला की हालत में सुधार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बोल्डर की चपेट में आई महिला की हालत में सुधार
विज्ञापन
पिथौरागढ़। जिला मुख्यालय के नजदीक देवत गांव में बृहस्पतिवार को बोल्डर की चपेट में आई महिला की हालत में अब सुधार है। महिला को शुक्रवार को जिला अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया। घटना में एक मकान क्षतिग्रस्त हो गया था। पहाड़ी से गिर रहे बोल्डरों की रोकथाम के उपाय न होने से गांव के लोगों में रोष है।
पहाड़ी से लुढ़के एक बोल्डर से बृहस्पतिवार को देवत गांव में दिनेश कुमार पुत्र होशियार राम का मकान क्षतिग्रस्त हो गया था। हादसे में दिनेश कुमार की पत्नी सुमन (26), गोविंद राम की पत्नी गंगा देवी (55) घायल हो गईं थीं। गंगा देवी की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती किया गया था। गांव के लोगों का कहना है कि पूर्व में भी देवत गांव में बोल्डर गिरने से एक मकान को क्षति पहुंची थी।
उस घटना के बाद जिला प्रशासन ने पहाड़ी का भूगर्भीय सर्वेक्षण कराकर रोकथाम के लिए योजना बनाने की बात कही थी, लेकिन दूसरी घटना घट गई, अब तक कुछ नहीं किया। गांव के लोगों ने कहा कि पहाड़ी पर अभी कई और बोल्डर अटके हैं, जो कभी भी लुढ़क सकते हैं। गांव की सुरक्षा के लिए कदम उठाए जाने चाहिए।
विज्ञापन
देवत गांव को किया जा सकता है शिफ्ट
पिथौरागढ़। एसडीएम सदर संतोष कुमार पांडे का कहना है कि देवत गांव की विस्तृत रिपोर्ट राजस्व उप निरीक्षक से तैयार करवाई गई है। देवत गांव के ऊपर की पहाड़ी काफी ढीली हो चुकी है। राजस्व उप निरीक्षक ने भविष्य के लिए भी खतरा बताया है। गांव के लोगों को दूसरी जगह शिफ्ट करने की संस्तुति की है। इस पर गंभीरता से विचार किया जा रहा है। एसडीएम ने कहा शनिवार को देवत गांव में प्रभावितों को राहत राशि बांटी जाएगी। गांव को शिफ्ट करने के संबंध में निर्णय लिया जाएगा। पहाड़ी का भूगर्भीय सर्वे कराया जाएगा।