फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   नैनीसैनी पहुंची एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया की सर्वेयर टीम

नैनीसैनी पहुंची एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया की सर्वेयर टीम

Thu, 22 Nov 2018 10:52 PM IST
Updated Thu, 22 Nov 2018 10:52 PM IST
विज्ञापन
नैनीसैनी पहुंची एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया की सर्वेयर टीम
पिथौरागढ़। निकाय चुनाव संपन्न होते ही नैनीसैनी हवाई पट्टी से नियमित उड़ान शुरू करने को लेकर कवायद होने लगी है। एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया की सर्वेयर टीम ने नैनीसैनी पहुंचकर उड़ान में बाधक बन रहे मकानों का निरीक्षण किया।
विज्ञापन


नैनीसैनी हवाई पट्टी से आठ अक्तूबर से नियमित व्यावसायिक उड़ान शुरू होनी थी। इसके लिए ट्रायल लैंडिंग और केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने देहरादून में नौ सीटर विमान को हरी झंडी देकर पिथौरागढ़ के लिए रवाना किया था। आखिरी समय में हवाई पट्टी के आसपास स्थित भवनों के कारण नागरिक उड्डयन विभाग के डीजी की ओर से लाइसेंस जारी नहीं करने से यह मामला अधर में लटक गया था। इस मामले में सरकार की खासी किरकिरी भी हुई थी। हालांकि सरकार के नुमाइंदों ने निकाय चुनाव के बाद नियमित उड़ान शुरू करने का आश्वासन दिया था।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार को एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया की सर्वेयर टीम के चार सदस्य नैनी सैनी हवाई पट्टी पहुंचे। इस दौरान उन्होंने पूर्व में चिन्हित किए गए और विशेष रंग से पेंट किए गए भवनों का निरीक्षण किया गया। प्रशासन से मिली जानकारी के अनुसार नैनीसैनी हवाई पट्टी के निकट स्थित तीन भवन और एक स्कूल का भवन नियमित उड़ान शुरू करने में बाधक बन रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन मकानों के कुछ हिस्से तोड़ने के बाद ही लाइसेंस जारी होगा। इसकी कार्रवाई चल रही है। इस दौरान सर्वेयर टीम के सदस्यों के साथ राजस्व उपनिरीक्षक गोपाल डीनिया मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed