{"_id":"5b1eae364f1c1b8c278b51e1","slug":"151528737334-pithoragarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पपदेव के ग्रामीणों का कलक्टेऊट पर प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पपदेव के ग्रामीणों का कलक्टेऊट पर प्रदर्शन
Updated Mon, 11 Jun 2018 10:45 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिथौरागढ़। जिला मुख्यालय से लगे पपदेव गांव में चारागाह का कार्य शुरू नहीं होने पर आक्रोशित ग्रामीणों ने कलक्ट्रेट के पास प्रदर्शन किया। उन्होंने पशुपालन विभाग और ग्राम प्रधान पर भी मामले में बेरुखी अपनाने का आरोप लगाया। साथ ही ग्रामीणों ने जिलाधिकारी के जनता दरबार में भी फरियाद लगाई।
केंद्र सरकार की ओर से पपदेव गांव में चारागाह के लिए 21 लाख रुपये स्वीकृत किए गए हैं। गांव में चारागाह बनाने के लिए 20 हेक्टेयर भूमि का भी चयन किया गया है। ग्रामीणों का कहना है कि पशुपालन विभाग और प्रधान की बेरुखी के चलते चारागाह योजना पिछले तीन माह से लंबित पड़ी है। उनका कहना था कि चारागाह के लिए चयनित भूमि का सीमांकन तक नहीं किया गया है। उन्होंने कहा कि चारागाह नहीं होने से गरीब किसानों और पशुपालकों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों की समस्या को सुन डीएम सी रविशंकर ने आगामी रविवार को गांव के पंचायत घर में बैठक करने के निर्देश दिए है। उन्होंने कहा कि यदि मामले में लापरवाही की गई है तो कार्रवाई की जाएगी। बाद में ग्रामीणों ने कलक्टेऊट पर प्रदर्शन किया। इस मौके पर प्रकाश वर्मा, बसंती वर्मा, सरस्वती, गीता, अनीता, उषा, बबीता, राधा, किरन, संजय लाल, कन्हैया लाल वर्मा आदि मौजूद रहे।