फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   बेड़ीनाग में पानी के लिए हाहाकार

बेड़ीनाग में पानी के लिए हाहाकार

Fri, 18 May 2018 11:37 PM IST
Updated Fri, 18 May 2018 11:37 PM IST
विज्ञापन
बेड़ीनाग में पानी के लिए हाहाकार
बेड़ीनाग (पिथौरागढ़)। विद्युत आपूर्ति में व्यवधान के चलते बेड़ीनाग नगर में पानी के लिए हाहाकार मचा है। चौथे दिन मात्र तीन-चार बाल्टी पानी ही मिल पा रहा है। क्षेत्रवासी प्राकृतिक स्रोतों से पानी ढोने को मजबूर हैं, जबकि होटल कारोबारी पानी खरीदकर काम चला रहे हैं।
विज्ञापन


बेड़ीनाग में गोरघटिया लिफ्ट पेयजल योजना से पानी की सप्लाई होती है। पहले से ही क्षेत्रवासियों को मांग के मुताबिक पानी नहीं मिल पा रहा है। विद्युत आपूर्ति में व्यवधान के चलते समस्या और गहरा गई है। विद्युत कटौती, लो-वोल्टेज और अंधड़ से बिजली लाइनों को नुकसान से पेयजल योजना से लिफ्टिंग सुचारु नहीं हो पा रही है। इससे पेयजल समस्या और गहरा गई है। हालत ये हैं कि चौथे दिन भी बमुश्किल तीन-चार बाल्टी पानी की आपूर्ति हो रही है। किल्लत के कारण प्राकृतिक स्रोतों और हैंडपंपों पर लोगों की भीड़ लगी है।
विज्ञापन


जल संस्थान टैंकरों के जरिये वैकल्पिक आपूर्ति कर रहा है, लेकिन यह नाकाफी साबित हो रहा है। बेड़ीनाग और चौकोड़ी के होटल व्यवसायी पानी खरीदकर कारोबार कर रहे हैं। जल संस्थान के अवर अभियंता महेश रौतेला का कहना है कि विद्युत व्यवधान से पेयजल आपूर्ति बाधित हो रही है। पेयजल व्यवस्था सुचारु रखने के लिए विभाग से बिजली आपूर्ति बहाल रखने की मांग की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed