{"_id":"5ad4e90c4f1c1b9e098b4e89","slug":"151523902732-pithoragarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गौनियागाड़ में जाम से लोग परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गौनियागाड़ में जाम से लोग परेशान
Updated Mon, 16 Apr 2018 11:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
गणाईगंगोली (पिथौरागढ़)। गणाईगंगोली के गौनियागाड़ में सड़क पर लग रहे जाम के झाम से लोग परेशान हो गए हैं। कस्बे में सड़क पर आए दिन जाम लग रहा है। पुलिस लोगों को इस समस्या से निजात दिलाने के लिए कोई कदम नहीं उठा रही है।
गौनियागाड़ कस्बे में सड़क पर लगभग रोज जाम लगता है। चौकोड़ी, मुनस्यारी, पाताल भुवनेश्वर को सैलानियों का आवाजाही इसी रूट से होती है। जाम से आम लोगों और वाहन संचालकों को तो दिक्कत का सामना करना ही पड़ता है, सैलानियों को भी परेशानी होती है। सोमवार को भी गौनियागाड़ में सड़क पर कई घंटे तक जाम लगा रहा। जाम में फंसने से यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। गौनियागाड़ कस्बे में टैक्सी स्टेंड न होने के कारण टैक्सियां सड़क पर खड़ी होती हैं। दुकानों के आगे टैक्सियों के खड़े रहने से वाहन संचालन में दिक्कत होती है। क्षेत्र के लोगों ने विधायक मीना गंगोला को ज्ञापन देकर जाम से निजात दिलाने के लिए मदनपुर से तपोवन तक बाईपास सड़क बनवाने की मांग उठाई। विधायक ने जल्द ही सड़क का सर्वे कराकर बाईपास बनवाने की बात कही है। कहा है कि यातायात व्यवस्था में सुधार के लिए गौनियागाड़ में पुलिस कर्मियों की ड्यूटी लगाई जाएगी।