फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   भ्रमण के लिए बच्चों का दल दिल्ली, हिमाचल रवाना

भ्रमण के लिए बच्चों का दल दिल्ली, हिमाचल रवाना

Fri, 23 Mar 2018 11:16 PM IST
Updated Fri, 23 Mar 2018 11:16 PM IST
विज्ञापन
भ्रमण के लिए बच्चों का दल दिल्ली, हिमाचल रवाना
डीडीहाट (पिथौरागढ़)। एसएसबी की 11वीं वाहिनी के शैक्षिक कार्यक्रम के तहत धारचूला तहसील के 20 बच्चों का एक दल दिल्ली और हिमाचल के भ्रमण पर रवाना हो गया है।
विज्ञापन


एसएसबी के प्रभारी सेनानायक शेंरिग दोरजे ने बताया कि एसएसबी के महानिदेशक आरके मिश्रा के निर्देश पर सीमांत गांवों के बच्चों को देश के अन्य राज्यों की संस्कृति से रूबरू कराने के लिए शैक्षिक भ्रमण कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। धारचूला तहसील के गुंजी, बूंदी, पांगला, तवाघाट, एलागाड़, धारचूला, गोठी के 10-10 छात्र-छात्राओं का एक दल एसएसबी के सहायक सेनानी डॉ. भरत सिंह चौधरी के नेतृत्व में दिल्ली, हिमाचल के मनाली, शिमला, कालका शहरों के 13 दिनों के भ्रमण के लिए रवाना हुआ है।
विज्ञापन


दल को जिला पंचायत सदस्य भूपेंद्र थापा, प्रभारी सेनानायक शेरिंग दोरजे ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस मौके पर उप सेनानी किशन यादव, डॉ. अजीत हेमरोम, मृदुल हलधर आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed