{"_id":"5a9593024f1c1bbd218b5756","slug":"151519751938-pithoragarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"होली पर हाई अलर्ट पर रहेगी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
होली पर हाई अलर्ट पर रहेगी पुलिस
Updated Tue, 27 Feb 2018 10:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिथौरागढ़। इस बार होली पर पुलिस हाई अलर्ट पर होगी। होली के दिन ही जुमे की नमाज भी है। इसे देखते हुए पुलिस ने दोपहर 12 बजे के बाद सड़कों पर होल्यारों की आवाजाही प्रतिबंधित कर दी है। दोपहर बाद सड़कों पर नजर आने वाले होल्यारों से पुलिस सख्ती से निपटेगी। मस्जिद और मिश्रित आबादी वाले इलाकों में पुलिस का कड़ा पहरा रहेगा।
इस बार होली के दिन सार्वजनिक स्थलों पर 12 बजे के बाद रंग नहीं खेला जा सकेगा। दोपहर बाद होल्यारों के सड़कों पर घूमने पर रोक रहेगी। पुलिस शहर-कस्बों से लेकर मस्जिद और मिश्रित आबादी वाले इलाकों में लगातार गश्त करेगी। पिथौरागढ़ जामा मस्जिद के आसपास पुलिस का कड़ा पहरा रहेगा।
इसके साथ ही धारचूला और जौलजीबी मस्जिद के आसपास भी पहरेदारी की जाएगी। प्रभारी पुलिस अधीक्षक शेखर चंद्र सुयाल का कहना है कि जुमे को देखते हुए दोपहर 12 बजे के बाद सार्वजनिक तौर पर होली खेलने पर रोक लगाई गई है। तय अवधि के बाद होल्यार सड़कों पर दिखे तो सख्ती से निपटा जाएगा।
विज्ञापन
हुड़दंग पर होगी जेल
होली पर हुड़दंग करने वालों से पुलिस सख्ती से निपटेगी। रंग में भंग डालने वाले हुड़दंगी, असामाजिक तत्वों को जेल भेजा जाएगा। पुलिस ने शांतिपूर्ण त्योहार के लिए लोगों को चेताया है।
नशा न करने की अपील की
होली के अवसर पर शराब, भांग, गांजा आदि मादक पदार्थों के सेवन और प्रतिक्रियाजनक दुर्घटना, गड़बड़ियों आदि को देखते हुए पुलिस ने लोगों से नशा न करने की अपील की है। पुलिस जिले भर में थानावार होली गोष्ठी का आयोजन कर रही है।
एल्कोमीटर से होगी चेकिंग
होली पर नशे के प्रचलन और सड़क दुर्घटनाओं के मद्देनजर पुलिस सड़कों पर मुस्तैद रहेगी। सीपीयू क्षेत्र में लगातार गश्त करेंगी। नशे में वाहन चलाने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी। पुलिस एनएच समेत मुख्य मार्गों पर जगह-जगह एल्कोमीटर से वाहन चालकों की चेकिंग करेगी।