{"_id":"5a8862454f1c1b4d588b9016","slug":"151518887493-pithoragarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क निर्माण शुरू नहीं हुआ तो आमरण अनशन करेंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क निर्माण शुरू नहीं हुआ तो आमरण अनशन करेंगे
Updated Sat, 17 Feb 2018 10:50 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बेड़ीनाग (पिथौरागढ़)। लछीमा ओखरानी के मेहर धर्मशाला में ग्रामीणों का क्रमिक अनशन शनिवार को दूसरे दिन भी जारी है। ग्रामीणों का कहना है कि यदि एक सप्ताह के भीतर सड़क निर्माण का काम शुरू नहीं हुआ तो क्रमिक अनशन को आमरण अनशन में बदल दिया जाएगा।
सड़क निर्माण संघर्ष समिति के अध्यक्ष भैरव दत्त पाठक ने कहा कि हलियाडोब से लछीमा ओखरानी होते हुए नाचनी तक 20 किलोमीटर लंबी सड़क मंजूर हुई थी, लेकिन लोनिवि ने छह किलोमीटर सड़क काटने के बाद काम बंद कर दिया। इसका कोई कारण भी लोगों को नहीं बताया गया। शनिवार को क्रमिक अनशन पर ओखरानी निवासी बसंत बल्लभ पाठक और मथुरादत्त पाठक बैठे।
संघर्ष समिति के संयोजक देवीदत्त पाठक ने कहा कि जब तक सड़क का निर्माण शुरू नहीं हो जाता तब तक आंदोलन जारी रखा जाएगा। शनिवार को धरने पर मंजू देवी, नीमा देवी, हंसी देवी, घनश्याम, मथुरादत्त, रेवाधर पाठक, बसंत बल्लभ, जगदीश चंद्र, कमल पाठक आदि बैठे। वहीं, प्रशासन के किसी भी अधिकारी ने अब तक आंदोलनकारियों से बात नहीं की है। इस बात को लेकर लोगों में नाराजगी है। इधर, आंदोलन को लोगों का लगातार समर्थन मिल रहा है।