{"_id":"5a77392d4f1c1bcb268b829d","slug":"151517762861-pithoragarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वसंतोत्सव में 11 हजार बच्चे वंदेमातरम गाएंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वसंतोत्सव में 11 हजार बच्चे वंदेमातरम गाएंगे
Updated Sun, 04 Feb 2018 10:17 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिथौरागढ़। सीमांत युवा फाउंडेशन के तत्वावधान में 19 से 24 फरवरी तक पिथौरागढ़ में होने वाले सीमांत वसंतोत्सव में 11 हजार बच्चे एक साथ वंदेमातरम का गायन करेंगे। आयोजन में जिले के विभिन्न मंदिरों की देव डोलियां आएंगी।
फाउंडेशन के अध्यक्ष कैलाश थपलियाल ने कहा कि वसंतोत्सव में भूतपूर्व सैनिकों का प्रबोधन होगा। शहीद परिवारों और वीरांगनाओं को सम्मानित किया जाएगा। रामलीला मैदान में रामकथा का आयोजन किया जाएगा। हाट कालिका, कोटगाड़ी, होकरा समेत जिले के विभिन्न धामों से देव डोलियां आएंगी। प्रतिदिन सांस्कृतिक संध्या का आयोजन होगा।
ट्रस्टी रनदीप पोखरिया, वसंतोत्सव संयोजक राकेश देवलाल, सिद्धार्थ पाटनी ने बताया कि वसंतोत्सव के दौरान सामाजिक समरसता एवं सद्भाव सम्मेलन के जरिए एकता का संदेश दिया जाएगा। रोज सुबह योग शिविर लगाया जाएगा। सामाजिक क्षेत्र में बेहतर काम कर रहे लोगों को सीमांत सेवा रत्न से सम्मानित किया जाएगा। इसके लिए पुरस्कार निर्णायक मंडल का गठन किया गया है। निर्णायक मंडल में प्रोफेसर जीत सिंह ज्याला, डॉ. जगत सिंह बिष्ट, आनंद ओली, सिद्धार्थ पाटनी, डॉ. विद्याधर पाटनी, डॉ. अशोक पंत को शामिल किया गया है। कार्यक्रम का समापन 1000 कन्याओं के पूजन और हवन यक्ष के साथ होगा।
विज्ञापन
निशुल्क स्वास्थ्य शिविर लगेगा
वसंतोत्सव में निशुल्क स्वास्थ्य शिविर लगाया जाएगा। आयोजन समिति के ललित शौर्य ने बताया कि शिविर में विशेषज्ञ चिकित्सक लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण करेंगे। शिविर में छोटे ऑपरेशन भी किए जाएंगे। उन्होेंने लोगों से शिविर का लाभ उठाने की अपील की है।