फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया

आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया

Wed, 17 Jan 2018 10:53 PM IST
Updated Wed, 17 Jan 2018 10:53 PM IST
विज्ञापन
आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया
पिथौरागढ़। एक्टू से संबद्ध आंगनबाड़ी कर्मचारी यूनियन से जुड़ी कार्यकर्ताओं ने बुधवार को जोरदार प्रदर्शन किया और डीएम के माध्यम से राष्ट्रपति को ज्ञापन सौंपकर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का न्यूनतम मानदेय कम से कम 18 हजार रुपये मासिक देने की मांग की। संगठन की प्रदेश अध्यक्ष दीपा पांडे और जिलाध्यक्ष हीरा देवी के नेतृत्व में हुए प्रदर्शन के दौरान आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को सरकारी कर्मचारी का दर्जा देने की मांग भी की गई।
विज्ञापन


ज्ञापन में मांग की गई कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को पेंशन की सुविधा दी जाए, मुफ्त चिकित्सा सुविधा, बीमा और अन्य सरकारी कर्मचारियों की तरह सुविधाओं का लाभ दिया जाए। आंगनबाड़ी केंद्रों में काम करने वाली सभी कार्यकर्ताओं को एक समान मानदेय का लाभ दिया जाए।
विज्ञापन


आरोप लगाया गया कि सरकार आंगनबाड़ी योजना को निजी क्षेत्र और एनजीओ के माध्यम से संचालित कर रही है। यह पूरी तरह गलत है। प्रदर्शन में सुनीता, नजीम, हेमा मेहता, हेमंती देवी, चंपा वर्मा, हेमा जोशी, भागीरथी भंडारी, किरन महर आदि शामिल थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed