फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   पिथौरागढ़ में डॉप्लर रडार लगाने की तैयारी

पिथौरागढ़ में डॉप्लर रडार लगाने की तैयारी

Fri, 29 Dec 2017 11:25 PM IST
Updated Fri, 29 Dec 2017 11:25 PM IST
विज्ञापन
पिथौरागढ़ में डॉप्लर रडार लगाने की तैयारी
पिथौरागढ़। मौसम विभाग और आपदा प्रबंधन विभाग ने पिथौरागढ़ जिले में डॉप्लर रडार लगाने की तैयारी शुरू कर दी है। यह रडार लगने पर तहसील और गांव स्तर के मौसम की सटीक भविष्यवाणी करने में आसानी होगी। इस रडार के माध्यम से बादलों की स्थिति, ओलावृष्टि, बादल फटने जैसी स्थितियों का सटीक पूर्वानुमान लगाया जाएगा। आपदा की दृष्टि से संवेदनशील इस जिले में एक डॉप्लर रडार लगाने की मंजूरी मिली है। इसके लिए टीम ने डीडीहाट, मुनस्यारी, बेड़ीनाग और पिथौरागढ़ में स्थान के चयन के लिए सर्वे किया।
विज्ञापन


बताया गया कि डॉप्लर रडार को लगाने के लिए जगह की तो ज्यादा जरूरत नहीं होती, लेकिन उस स्थान पर बिजली, पानी, सड़क और संचार की सुविधा होना बेहद जरूरी है। यह स्थान ऊंचाई पर हो और वहां पर आसपास किसी अन्य चोटी का कोई व्यवधान न हो। उम्मीद है कि जल्द ही यहां पर डॉप्लर रडार लग जाएगा। इस टीम में मौसम विभाग के वैज्ञानिक डॉ. एनएन सकलानी, कमल पांडे, जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी डॉ. आरएस राणा समेत अन्य लोग शामिल थे। बाद में टीम ने इसकी जानकारी डीएम सी रविशंकर को पूरी जानकारी दी।
विज्ञापन


डीएम ने कहा कि रडार की स्थापना के लिए तेजी से प्रयास किए जाएं। ताकि मौसम के बारे सटीक जानकारी हासिल हो सके। बताया गया कि डॉप्लर रडार से तहसील और गांव स्तर के मौसम का पूर्वानुमान हासिल हो जाएगा। आपदा की दृष्टि से पिथौरागढ़ जिला सबसे संवेदनशील है। यहां हर साल आपदा से व्यापक स्तर पर नुकसान होता है। डॉप्लर रडार लगने के बाद कम से कम लोगों को पहले से सचेत करने में आसानी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed