{"_id":"5a3403534f1c1bc1678c1c33","slug":"151513358163-pithoragarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले के दो स्कूलों से 16 विद्यार्थियों का चयन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले के दो स्कूलों से 16 विद्यार्थियों का चयन
Updated Fri, 15 Dec 2017 10:58 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिथौरागढ़। नई दिल्ली में राष्ट्रीय स्तर पर होने वाले 17 से 20 दिसंबर तक स्कूल-टू-स्कूल अभियान के लिए राजकीय आदर्श प्राथमिक विद्यालय मानले, राजकीय प्राथमिक विद्यालय चुलकोट के 16 विद्यार्थियों का चयन प्रतिबिंब कार्यशाला के लिए हुआ है। ये सभी विद्यार्थी शनिवार को नई दिल्ली के लिए रवाना हो जाएंगे।
मानले विद्यालय के प्रधानाचार्य चंद्रशेखर शर्मा ने बताया कि गूंज संस्था नई दिल्ली की ओर से आयोजित स्कूल-टू-स्कूल अभियान में उनके विद्यालय से मोनिका, काजल, ललिता, दीपक पाठक, गौरव खनका, सुमित सिंह, सुजल खनका, सुमित कोहली भाग लेंगे। बताया कि इस दौरान वह खुद और भोजन माता लीला देवी विद्यार्थियों के साथ मौजूद रहेंगी। राजकीय प्राथमिक विद्यालय चुलकोट से मयंक सिंह, युवराज सिंह सयाना, रेनू, करन सिंह, करन कुमार, काजल, रोशनी, भावना, एसएमसी अध्यक्ष गिरधर सिंह चिलकोटिया के नेतृत्व में अभियान में भाग लेंगे।
प्रधानाचार्य शर्मा ने बताया कि अभियान का उद्देश्य ग्रामीण प्रतिभागी छात्रों को एक ऐसा मंच देना है, जहां पर ग्रामीण और शहरी क्षेत्र के विद्यार्थी आपस में एक-दूसरे की संस्कृति, प्रतिभा और एक-दूसरे से सीखने की प्रक्रिया का हिस्सा बन सकें। अभियान में देश के विभिन्न राज्यों के विद्यालयों से 100 विद्यार्थी भाग ले रहे हैं। बताया कि इस दौरान विद्यार्थियों को दिल्ली के विभिन्न दर्शनीय स्थलों का भ्रमण कराया जाएगा। दोनों विद्यालयों के विद्यार्थियों को प्रभारी मुख्य शिक्षा अधिकारी जीपी कोहली हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे।