{"_id":"5a315fa14f1c1bd0408bc8f9","slug":"151513185185-pithoragarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीएसएनएल के कर्मचारियों ने प्रदर्शन किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीएसएनएल के कर्मचारियों ने प्रदर्शन किया
Updated Wed, 13 Dec 2017 10:43 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिथौरागढ़। बीएसएनएल के कर्मचारियों ने निगम में सहायक टावर कंपनी के गठन के विरोध में प्रदर्शन किया। कर्मचारियों का कहना है कि सरकार टावर लगाने के लिए निजी क्षेत्र की कंपनी को तैयार कर रही है। यदि ऐसा हुआ तो निगम की कार्यक्षमता पर असर पड़ेगा। इसके अलावा अधिकारियों और कर्मचारियों के लिए नया वेतनमान लागू करने की मांग की गई।
नेशनल फेडरेशन आफ टेलीकॉम इंप्लाइज के मंडलीय सचिव नरेंद्र नयाल के नेतृत्व में आयोजित प्रदर्शन के दौरान कर्मचारियों ने जमकर नारेबाजी की। कहा कि निगम कर्मियों के साथ अन्याय नहीं होने दिया जाएगा। इस मौके पर हुई सभा में सरकार की नीतियों की आलोचना की गई। प्रदर्शन में मंडलीय अभियंता एनएस रावत, उपमंडल अभियंता हर सिंह मारकना, अरविंद कुमार, पुष्कर सिंह, आनंद पाठक, महेश कन्याल, महेंद्र लुंठी, शेर सिंह नेगी आदि थे।