{"_id":"59e63c094f1c1bd8538b7cf8","slug":"151508260873-pithoragarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नाचनी-भैसकोट सड़क मलबे से पटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नाचनी-भैसकोट सड़क मलबे से पटी
Updated Tue, 17 Oct 2017 10:51 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नाचनी (पिथौरागढ़)। नाचनी-भैसकोट मार्ग से बरसात के मौसम में आए मलबे को नहीं हटाया गया है। जगह-जगह मलबा गिरने से सड़क क्षतिग्रस्त हो चुकी है। मलबा पटने से सड़क पर वाहनों के पास लेने तक की जगह नहीं है। क्षेत्र के घोरगाड़ी, पुतिमा, महरौड़ा, ओट, मल्ला भैसकोट क्षेत्र के लोगों को आवागमन में काफी परेशानी होती है। स्थानीय लोगों ने विभाग से शीघ्र सड़क को ठीक करने की मांग की है। कहा कि यदि एक सप्ताह के भीतर सड़क की दशा नहीं सुधारी गई तो क्षेत्र के लोग आंदोलन करेंगे।
स्थानीय वाहन स्वामी एवं समाजसेवी प्रकाश शाही ने बताया कि पीएमजीएसवाई द्वारा संबंधित सड़क का निर्माण कार्य पिछले पांच वर्षों से किया जा रहा है, लेकिन विभाग और ठेकेदारों की उदासीनता से निर्माण कार्य भी पूरा नहीं किया जा सका है। उन्होंने कहा कि वाहनों से जितनी आमदनी नहीं कर रहे, उससे ज्यादा उसके कलपुर्जों को ठीक करने का खर्चा आ रहा है। कहा कि सड़क की दुर्दशा से वाहनों का संचालन करा पाना मुश्किल हो गया है।
बताया कि इस संबंध में विभाग से कई बार शिकायत की गई, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई। वहीं पीएमजीएसवाई के अधिशासी अभियंता प्रवीण कर्णवाल ने बताया कि सड़क निर्माण में तेजी लाने के निर्देश ठेकेदार और अधीनस्थ कर्मचारियों को दे दिए गए हैं। शीघ्र ही सड़क से मलबे को हटाकर शेष काम भी पूरा कर दिया जाएगा।