फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   धारचूला में कुंजवाल धरने पर बैठे

धारचूला में कुंजवाल धरने पर बैठे

Tue, 10 Oct 2017 10:51 PM IST
Updated Tue, 10 Oct 2017 10:51 PM IST
विज्ञापन
धारचूला में कुंजवाल धरने पर बैठे
धारचूला (पिथौरागढ़)। महिला कांग्रेस की जिलाध्यक्ष नंदा बिष्ट के साथ कथित पुलिस अभद्रता के विरोध में दो अक्तूबर से चल रहे कांग्रेस के धरने में मंगलवार को पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गोविंद सिंह कुंजवाल के साथ कई कांग्रेसी बैठे।
विज्ञापन


इधर, प्रशासन ने 12 अक्तूबर को नगर क्षेत्र में धारा-144 लागू करने की घोषणा कर दी है। प्रशासन के इस कदम के बाद कांग्रेस ने 12 अक्तूबर को प्रस्तावित जुलूस का कार्यक्रम स्थगित कर दिया है। विधायक हरीश धामी ने कहा कि प्रशासन ने जुलूस निकालने की अनुमति नहीं दी है। उन्होंने अपने सभी कार्यकर्ताओं से अपील की है कि 12 अक्तूबर को धारचूला न आएं। अगले कार्यक्रम की सूचना बाद में दी जाएगी। अलबत्ता उन्होंने धरना जारी रखने का ऐलान किया है।
विज्ञापन


धरनास्थल पर हुई सभा में कुंजवाल ने कहा कि प्रदेश सरकार ने अराजकता की हदें तोड़ दी हैं और लोकतांत्रिक मर्यादाओं का पूरे देश में हनन हो रहा है। उन्होंने इस प्रवृत्ति का विरोध जारी रखने को कहा। धरने पर पिथौरागढ़ पालिकाध्यक्ष जगत सिंह खाती, भास्कर भट्ट, दीपक तिवारी, मनीष सामंत, करन खाती, नवीन रावत, शंकर गर्ब्याल, कैलाश रावत समेत भारी संख्या में कांग्रेसी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed